Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

High Court Recruitment 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

April 11, 2026

High Court Recruitment 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

High Court Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी स्किल्स

बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा जारी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक जानकारी होनी चाहिए और इंग्लिश टाइपिंग में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी रखी गई है।

वहीं, जो उम्मीदवार पहले से वकालत कर रहे हैं, उनके पास कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव बॉम्बे हाई कोर्ट या इसके अधीनस्थ न्यायालयों में होना आवश्यक है। नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों को इंग्लिश शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की दक्षता है, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा मराठी भाषा का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को भी अतिरिक्त लाभ मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है। महाराष्ट्र के आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, SBC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। आवेदन करने के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जो 100 अंकों का होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण यानी इंटरव्यू (वाइवा-वॉइस) के लिए बुलाया जाएगा, जो 50 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट सूची दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए मासिक सैलरी लगभग 92,960 रुपये से 1,36,520 रुपये के बीच होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ये भी देखें :

आवेदन कैसे करें?

–सबसे पहले, उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट: bombayhighcourt.nic.in पर जाना चाहिए।
–वहाँ, ‘Associate Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
–इसके बाद, “Apply Online” विकल्प चुनें। ज़रूरी विवरण, जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
–इसके बाद, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
–आवेदन शुल्क जमा करें।
–फिर, उम्मीदवार को आवेदन पत्र जमा करना चाहिए।
–अंत में, उम्मीदवार को फ़ॉर्म डाउनलोड कर लेना चाहिए और उसका प्रिंटआउट भी ले लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें