Site icon Dainik Savera Times

उच्च शिक्षा विभाग लगातार बना रहा है अपनी साख : CM Mohan Yadav

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने आज कहा कि सरकार लगातार विश्वविद्यालयों की कठिनाइयां दूर करने के लिए प्रयासरत है और राज्य का उच्च शिक्षा विभाग लगातार अपनी साख बना रहा है। डा. यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ यहां स्थित सरोजिनी नायडू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला उच्च शिक्षा विभाग और हिंदूी ग्रंथ अकादमी द्वारा आयोजित की गई है। उच्च शिक्षा नीति लगभग चौथे वर्ष में प्रवेश कर रही है, उस नाते से आने वाले समय में भारतीय ज्ञान की कई सारी विधाओं को अलग-अलग सब्जेक्ट के माध्यम से, विद्वानों को लेकर उच्च शिक्षा विभाग इस दिशा में ठोस कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र में इसकी अत्यंत आवश्यकता होगी। विभाग दक्षता से काम कर रहा है। इस बात को भी रेखांकित किया गया है कि विश्वविद्यालय भारत के बाहर भी शिक्षा के मामले में अपनी साख बनाएं। विभाग की जो आवश्यकता होंगी, शासन उनके साथ है। शासकीय विश्वविद्यालयों के और शैक्षणिक जगत की कठिनाइयों को दूर करने का सरकार ने निर्णय किया है।
डा. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालयों के कुलपति भी अब कुलगुरु कहलाए जाने लगे हैं। उच्च शिक्षा विभाग लगातार अपनी साख बनता जा रहा है।

Exit mobile version