Site icon Dainik Savera Times

बेसहारा बच्चों की पढाई का सारा खर्च उठाएगी हिमाचल सरकार: CM सुखविंदर सुक्खू

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रदेश में 6 हजार के करीब ऐसे बच्चे जो बेसहारा है, ऐसे बच्चों के लिए सरकार नई योजना लेकर आई है। उन्होंने कहा, बेसहारा बच्चों की पढ़ाई की सारी व्यवस्था सरकार करेगी। जेब खर्च से लेकर घूमने फिरने के लिए भी सरकार पैसा देगी, इसके लिए कोष स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू आश्रय कोष स्थापित किया गया। जिसमे 101 करोड़ रुपये का कोष जमा होगा। विधायक भी अपनी पहली सैलेरी में से 1 लाख रुपये कोष में दिए जाएंगे। एकल नारी को भी इस कोष का लाभ मिलेगा। हर त्योहार में इन बच्चो को 500 रुपये देगी।

Exit mobile version