Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा रद्द, सर्वर फेल होने से कंप्यूटर हो गए हैंग

October 27, 2025

हिमाचल पुलिस विभाग की बी-1 परीक्षा रद्द, सर्वर फेल होने से कंप्यूटर हो गए हैंग

शिमला: हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल और एएसआई पद पर पदोन्नति के लिए ली जाने वाली बी-1 परीक्षा (B-1 Exam) साइट कै्रश होने के चलते रद्द कर दी गई है। आठ साल बाद यह परीक्षा ली जा रही थी। प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। करीब 4,461 जवान यह परीक्षा दे रहे थे। ऑनलाइन परीक्षा के दौरान रविवार को सर्वर फेल होने से कंप्यूटर हैंग हो गए। परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या के कारण जब टेस्ट सबमिट नहीं हुआ तो हड़कंप मंच गया।

अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित होगी, पुलिस विभाग इसके लिए जल्द नई तारीख तय करेगा। यह परीक्षा सुबह के सत्र में 2,696 और शाम के सत्र में 1,765 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। पुलिस विभाग की यह परीक्षा पहले 21 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन भारी बारिश के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी जिलों और इकाइयों को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कमांड क्षेत्र में तैनात परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा की तैयारी सुनिश्चित करने और परीक्षा केंद्रों में समय पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।

PunjabKesari

पुलिस मुख्यालय ने शनिवार को भी परीक्षार्थियों से अपील की थी कि वह निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचे और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से करीब 8 साल के लंबे अंतराल के बाद ादोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिस जवानों के लिए यह परीक्षा आयोजित की थी। हिमाचल प्रदेश राज्य इलैक्ट्रानिक्स विकास निगम लिमिटेड को परीक्षा आयोजित करने का जिमा सौंपा गया था और पुलिस मुख्यालय की ओर से संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा प्रभारी बनाया गया था।

अभ्यार्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने परीक्षा रद होने के कारण प्रतिभागी अभ्यार्थियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथियां निर्धारित कर घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थी अपने जिला पुलिस कार्यालयों और हिमाचल पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया संचार साधनों से सूचनाएं प्राप्त करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें