Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश: पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष व ऊना से MLA सत्ती की कार पलटी, कोई हताहत नहीं

April 18, 2023

हिमाचल प्रदेश: पूर्व BJP प्रदेश अध्यक्ष व ऊना से MLA सत्ती की कार पलटी, कोई हताहत नहीं

ऊना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं ऊना से विधायक सतपाल सिंह सत्ती मंगलवार को यहां लठियानी गांव के पास कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। भाजपा की हिमाचल इकाई के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई जब सत्ती अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) और चालक के साथ ऊना जा रहे थे। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

सत्ती ने कहा कि उनका स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टेंपो को बचाने की कोशिश के दौरान पलट गया। उन्होंने कहा कि टेंपो गलत दिशा से आ रहा था और ऐसा लग रहा था कि चालक को झपकी आ रही थी। पुलिस ने कहा कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और इस हादसे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें