Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में जल्द बदलेगा माैसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

December 4, 2025

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल में जल्द बदलेगा माैसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

नेशनल डेस्कः हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम करवट ले सकता है। इसके चलते प्रदेश की चोटियों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। दूसरी ओर शीतलहर के चलते राज्य में 4 स्थानों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। इसके अलावा 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान दर्ज

शिमला– 6.8
सुंदरनगर– 2.2
भुंतर– 1.8
कल्पा– -0.6
धर्मशाला– 5.8
मनाली– 2.3
हमीरपुर– 4.1
रिकांगपिओ– 2.4
ताबो– -7.4

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 5 और 7 दिसंबर को मौसम बदलने की संभावना है। इसके चलते ऊंचे पहाड़ी इलाकों के साथ चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 8 से 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विभाग ने कहा कि 12 से 18 दिसंबर तक राज्य के निचले पहाड़ी इलाकों-मैदानी इलाकों और मध्य पहाड़ी इलाकों के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें