Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

April 17, 2026

हिमाचल की कौन है सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर? जानें ऐसा क्या कह दिया फौजियों को लेकर… मच गया बवाल

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश की एक Social media influencer Ishita Pundir इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फौजियों के निजी जीवन को लेकर टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ गया और मामला काफी तूल पकड़ गया। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

 

वीडियो में क्या कहा गया?


इशिता पुंडीर ने अपने वीडियो में कहा कि लगभग 90% फौजी अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के प्रति वफादार नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा कि फौजी देश के लिए तो वफादार होते हैं, लेकिन अपने निजी रिश्तों में उतनी वफादारी नहीं निभाते। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके साथ ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ है, लेकिन उनके अनुसार उनके अनुभव के आधार पर फौजी व्यक्ति रिश्तों में वफादार नहीं हो सकता।

 

 

लोगों में गुस्सा और प्रतिक्रिया


जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इशिता के बयान को गलत और अपमानजनक बताया। देशभर से लोगों ने उनके खिलाफ नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की।

 

इशिता पुंडीर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में दो एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। भूतपूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ के पदाधिकारियों ने इशिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताया और उनके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की। इसके अलावा, हिमाचल कांग्रेस के महासचिव यदोपति ठाकुर ने भी इस मामले में एसपी सिरमौर को शिकायत दी।

 

विवाद बढ़ने पर मांगी माफी

जब लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, तो इशिता पुंडीर ने एक और वीडियो शेयर करके माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। अगर उनकी बात से किसी को दुख पहुंचा है तो उन्हें इसका अफसोस है। इंसान से गलती हो सकती है, लेकिन उसे स्वीकार करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि “नफरत फैलाना आसान है, लेकिन प्यार और समझदारी दिखाना ज्यादा जरूरी है।”

 

कौन हैं इशिता पुंडीर?

इशिता पुंडीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की रहने वाली हैं। वे एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनके फेसबुक पर साढ़े तीन मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। उन्हें कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। वे अपनी मां के साथ भी वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें