Site icon Dainik Savera Times

चेन्नई के पूर्व मेयर का ऐलान बेटे को ढूंढने वाले को देंगे1 करोड़ , सतलुज नदी में गिरे टूरिस्ट का अभी तक कोई अता-पता नहीं

चेन्नई के पूर्व मेयर सईदाई दुरईसामी ने बेटे को ढूंढने वाले को 1 करोड़ रुपए नगद इनाम देने का ऐलान किया है। सईदाई दुरईसामी का बेटा वेट्री अपने दोस्त गोपीनाथ के साथ हिमाचल के किन्नौर में आया था। रविवार को दोनों ने टैक्सी नंबर HP-01AA-1111 किराए पर ली जो पांगी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सतलुज नदी में जा गिरी।

हादसे के वक्त गाड़ी की खिड़की खुलने से गोपानाथ बाहर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि वेट्री और गाड़ी का चालक ताबो (लाहौल स्पीति ) निवासी नदी में जा गिरे। NDRF ने तेंजिन का शव तो बरामद कर लिया है लेकिन वेट्री का अभी तक कोई अता-पता नहीं चला है। गोपीनाथ का IGMC शिमला में इलाज चल रहा है।

पुलिस, आर्मी, NDRF कर रही तलाश

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सतलुज नदी में गिरे टूरिस्ट वेट्री को तलाशने के लिए पुलिस, आर्मी, NDRF के 100 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। यहां तक कि लोकल लोग भी नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। इसी बीच वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने DC डॉ. अमित कुमार को एक मैसेज भेज कर कहा है कि उनके बेटे को ढूंढने वाले को वह 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे।

बता दें कि दोनों दोस्त टैक्सी लेकर स्पिति वैली की तरफ जा रहे थे कि रविवार दोपहर को 3 बजे नेशनल हाईवे-5 पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई से लुढ़कती हुई सतलतुल नदी के तेज बहाव में जा गिरी। SHO जनेश्वर ने कहा कि वेट्री की तलाश की जा रही है लेकिन उसके नदी के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है।

Exit mobile version