Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसी भी महिला को अपमानित करना गलत: Kangana Ranaut

March 26, 2024

किसी भी महिला को अपमानित करना गलत: Kangana Ranaut

शिमला: हिमाचल में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। मंगलवार को कंगना रणौत ने कहा: मैंने उस विषय पर जवाब दिया है। मुङो नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी और उसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। मंडी को छोटा काशी कहा जाता है। उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है। बीते दिनों कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अभिनेत्री को लेकर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे विवाद खड़ा हो गया। दरअसल श्रीनेत ने कंगना की एक तस्वीर के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। -देखें पेज 7 भी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें