शिमला: केंद्रीय सूचना व प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती और अस्पताल-सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के पांच साल पूरे होने के अवसर पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ‘अस्पताल’ के सौजन्य से हमीरपुर के गौतम कॉलेज में लगे मुफ्त नेत्र जाँच शिविर में 3182 लोगों की आँखों की जाँच करवायी और 1860 नंबर वाले चश्मों का वितरण किया। ठाकुर ने कहा,‘‘हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को निःशुल्क उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उनके घर द्वार पर मिल सके इसके लिए 14 अप्रैल 2018 को डॉ भीमराम अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर 3 मोबाईल स्वास्थ्य यूनिट्स के साथ अस्पताल सेवा की शुरुआत की थी जो अब 5 सालों मे बढ़कर 32 मोबाइल मेडिकल यूनिट की संख्या हो गई है और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता को उनके घर-द्वार पर उच्च स्तरीय निशुक्ल स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवा रही है। इन पाँच वर्षों के सफर में अस्पताल सेवा 8 लाख से ज्यादा लोगों का मुफ्त जाँच, दवा, उपचार कर उनके मुस्कान की वजह बनी है।’’
