रामपुर बुशहर: (मीनाक्षी): रामपुर बुशहर के बाराबीश क्षेत्र के देवठी में देवता साहेब छीजा कलेश्वर के मंदिर परिसर में एतिहासिक व पारम्परिक बिरशी मेले का आयोजन किया गया। बिरशी मेले का शुभारंभ देवता साहेब छीजा कलेश्वर के नृत्य के साथ हुआ। उसी के उपरांत क्षेत्र के लोगों ने यहां पर पारम्परिक नाटी लगाई। जानकारी देते हुए क्षेत्र के लोगों ने बताया कि यह मेला पुर्वजों के समय से मनाया जाता है। यह मेला एतिहासिक व पारम्परिक है,जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। यह मेला हर साल ज्येष्ठ की संक्रांति के मौके पर आयोजित की जाती है। इस मेले के दौरान पारम्परिक नाटी लगाई गई।
रामपुर के बाराबीश क्षेत्र में किया गया बिरशी मेले का आयोजन, इष्ट देवता साहेब छीजा कलेश्वर रहे मौजूद

