Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के 9 गांवों से गुजरेगी चंडीगढ़-बद्दी रेल

नालागढ़: केंद्र सरकार ने निर्माणाधीन चंडीगढ़-बद्दी रेललाइन प्रोजेक्ट के लिए वित्त वर्ष 2024-25 में 300 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं। रेलवे ने इसे वर्ष 2007 में घोषित किया था। यह रेललाइन 33.23 किलोमीटर की है। यह रेल लाइन हिमाचल के 9 गांवों से होकर गुजरती हुई बद्दी तक पहुंचेगी। इस प्रोजेक्ट का ज्यादातर हिस्सा हरियाणा के पंचकूला जिले में पड़ता है। इसकी अनुमानित लागत 1540.14 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण का काम सबसे मुश्किल था, जिसे रेलवे ने काफी पहले पूरा कर लिया गया था। यह रेल लाइन हिमाचल के नौ गांवों सुराजमाजरा, शीतलपुर, कल्याणपुर, चक-जंगी, लंडेवाल, केंदुवाल, बिलांवाली गुजरां, हरिपुर संड़ोली और संड़ोली गांव से होती हुई बद्दी पहुंचेगी। रेल लाइन बिछाने के लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है।

Exit mobile version