Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल में चारों सीट फिर होंगी भाजपा के खाते में होंगी : Anurag Thakur

नंगल चौक: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तमिलनाडु में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार के बाद मंगलवार को हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। प्रात: धर्मशाला एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अनुराग ठाकुर ने अपने दिन की शुरु आत जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्न में पांडवों द्वारा स्थापित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना सर्वकल्याण की कामना के साथ की। इसके बाद अनुराग ने जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्न के नंगल चौक में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में भाग लिया जहां उन्होंने पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के उत्थान व कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की झूठी और भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाएगी और चारों की चारों सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। उन्होंने कहा, पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्न के साथ कार्य किया है। इन 10 वर्षों में पहले जो वंचित थे उन्हें वरीयता दी गई है। दलितों, पिछड़ों और आदिवासी समाज के लिए जो कार्य पिछले 10 वर्षों में हुए हैं, वह कांग्रेस के कुल 60 वर्षों में भी नहीं हुए। कांग्रेस ने सदैव इन्हें सिर्फ वोट बैंक तक सीमित रखा।

Exit mobile version