Site icon Dainik Savera Times

ढालपुर अस्पताल में भरेंगे 10 पद, 6 डॉक्टर होंगे नियुक्त

10 Posts Approved at Dhalpur Hospital : कुल्लू। ढालपुर अस्पताल में मातृ-शिशु विंग की स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी। प्रदेश सरकार ने 10 पद भरने की मंजूरी दी है, जिनमें 6 डॉक्टरों के पद शामिल हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग भी उठाई गई है।

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि तेगु बेहड अस्पताल में भी क्रिटिकल केयर भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा और ढालपुर अस्पताल में कैथ लैब खोलने से दिल की बीमारियों का भी यहीं पर इलाज संभव हो पाएगा। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बजट का प्रावधान किया गया है और यह सभी कार्य जल्द पूरे होंगे। ढालपुर अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा जिला मंडी, जिला लाहौल स्पीति और पांगी से भी लोग इलाज के लिए आते हैं।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/10/1001173972.mp4

ऐसे में ढालपुर अस्पताल में सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ भी उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर मुलाकात की थी और कुल्लू में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मांग रखी थी। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि केंद्र स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा इस मांग को स्वीकार करेंगे और कल्लू को भी केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात देंगे।

 

Exit mobile version