Site icon Dainik Savera Times

101 वर्षीय स्व. शेर सिंह सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

नगरोटा बगवां: जिला कांगडा के नगरोटा बगवां के घोडब गांव के 101 वर्षीय स्व. शेर सिंह सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। स्व. शेर सिंह गत एक हफ्ते से अस्वस्थ चल रहे थे तथा गुरु वार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. शेर सिंह पंजाब रेजीमेंट से बतौर हवलदार सन 1975 में सेवानिवृत्त हुए थे तथा उसके पश्चात उन्होंने तहसील दफ्तर में बतौर चपरासी नौकरी की। शेर सिंह की पत्नी का 70 वर्ष की आयु में ही निधन हो गया था। पंचायत प्रधान शशि कुमार ने बताया कि शेर सिंह अपने गांव में सबसे ज्यादा उम्र वाले व्यक्ति थे। गौरतलब रहे कि उनको बैंड-बाजों के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरु ण कुमार कुक्का, पंचायत प्रतिनिधि, रिश्तेदार व सैकडों लोग मौजूद थे।

Exit mobile version