Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक के मकान से 11 ग्राम चिट्टा व 14,760 रुपए बरामद

November 28, 2025

सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: युवक के मकान से 11 ग्राम चिट्टा व 14,760 रुपए बरामद

सुंदरनगर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के निर्देशन में थाना सुंदरनगर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डडोल गांव में एक युवक के रिहायशी मकान पर दबिश दी। एएसआई दौलत राम के नेतृत्व में मु.आ. हंसराज सैनी, आरक्षी कुलदीप और महिला आरक्षी सुनीता द्वारा की गई तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार पुत्र वरडू,निवासी गांव डडोल, डाकघर मेरमसीत, तहसील सुंदरनगर के कमरे से 11 ग्राम चिट्टा और 14,760 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने मौके पर पूरी कार्यवाही गवाहों की मौजूदगी में पूरी की। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना सुंदरनगर में मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि इलाके में नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान और भी सख्ती से जारी रहेगा तथा इससे जुड़े हुए किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिर रचा इतिहास, लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के रूप में भरी उड़ान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें