12 Tourists Injured as Tempo Traveller Rolls Off Road : कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में दोपहर के समय पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसे में चालक सहित 12 लोग घायल हो गए, जिनमें एक बच्चा, छह महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पर्यटक मनाली से कसोल की ओर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सभी घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस की टीम ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अब दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय सरसाड़ी में एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे लुढ़क गई। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हुए और सभी घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए ढालपुर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
यह सैलानी मनाली से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। इनमें उड़ीसा और हरियाणा के सैलानी सवार थे और यह सभी आपस में रिश्तेदार थे। ऐसे में पुलिस की टीम में भी मामला दर्ज कर लिया है और अब सड़क दुर्घटना के कारणों की भी छानबीन की जा रही है। हादसे में में घायल रंजन कुमार जैन ने बताया कि सभी लोग घूमने के लिए कसोल की ओर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई। ऐसे में फिलहाल सभी सैलानी घायल हुए हैं और वह सभी आपस में रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस बात का पता नहीं चला कि आखिर यह सड़क दुर्घटना किन कारणों के चलते हुई और चालक ने भी गाड़ी को नियंत्रित करने की कोशिश की।
अब सभी लोगों का कल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बाइट – रंजन कुमार जैन डॉक्टर सपना ने बताया कि आज दोपहर में अस्पताल में सड़क हादसे की खबर मिली। ऐसे में इस अस्पताल में 12 घायलों को लाया गया. बताया जा रहा है कि यह सभी पर्यटक घूमने के लिए कुल्लू मनाली आए थे, ऐसे में कसोल जाते हुए उनका टेम्पो ट्रैवल सड़क से नीचे लुढ़क गया. इस हादसे में 1 छोटे बच्चे और 6 महिलाओं और 5 पुरुषों को चोट आई है. जिनका इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है।

