13-Day Standoff Ends After NHPC Compensation Deal : कुल्लू। सैंज घाटी के पालचरा गांव में पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो की एडिट-5 सुरंग में रिसाव से हुए नुकसान के 13 दिन बाद प्रभावित परिवारों के मुआवजे और बुनियादी ढांचे की मरम्मत को लेकर सहमति बन गई है।
एनएचपीसी ने प्रभावित परिवारों के लिए 1.83 करोड़ रुपये और सड़क, पेयजल व वन क्षेत्र से जुड़े कार्यों के लिए 2.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। लिखित समझौते के बाद ग्रामीणों ने सड़क बहाली की मंजूरी दे दी, जिसके बाद मशीनरी से काम शुरू कर दिया गया है। अब ग्रामीणों ने भी लिखित समझौते के बाद सड़क बहाली की मंजूरी दे दी है. ऐसे में अब एनएचपीसी के मशीनरी के द्वारा सड़क बहाली का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। एनएचपीसी ने प्रभावित परिवारों को 1,83,29,278 रुपये मुआवजा देने की मंजूरी दी है। वहीं, गांव में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए 2,09,52,250 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें क्षतिग्रस्त सड़क, पेयजल व्यवस्था और वन क्षेत्र से जुड़े कार्य शामिल हैं, जिसे लोक निर्माण, जलशक्ति, वन विभाग करवाएंगे। इससे 13 दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है।
नगवाईं में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए परियोजना के महाप्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को एडिट 5 सुरंग में रिसाव के बाद पानी और मलबा पालचरा गांव में घुस गया था। इससे मकान, दुकानें, कैफे, सड़क, पेयजल व्यवस्था और अन्य संपत्तियां प्रभावित हुई थीं। घटना के बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के लिए कमेटी गठित की थी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जो नुकसान का आकलन किया गया था। उसकी भरपाई अब एनएचपीसी प्रबंधन के द्वारा की जाएगी। इसके अलावा वन विभाग के द्वारा भी डंपिंग साइट की रेस्टोरेशन के लिए जो एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
उस पर भी एनएचपीसी के द्वारा कार्य किया जाएगा। ऐसे में अब एडिट फाइव की ओर जाने वाली 14 हजार आरडी सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौर रहे कि सैंजघाटी के पार्वती चरण दो में एडिट पांच में सुरंग से पानी के रिसाव होने के बाद सियूंड रैला कमटन सड़क 13 दिन बाद बहाल हो गई। 19 सितंबर की रात को सड़क बंद होने से 11 टैक्सियां, 10 निजी वाहन और दो बोलेरो कैंपर वाहन फंस गए थे। सड़क बहाली के वाद इन वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ टैक्सी संचालकों और पर्यटकों को भी राहत मिली है।
पंचायत प्रतिनिधियों, प्रभावित परिवारों और एनएचपीसी पार्वती-2 प्रबंधन के बीच बीती देर रात समझौता हुआ था। इसमें एपीएमसी राम सिंह मियां की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद प्रभावितों ने सड़क बहाली के कार्य को मंजूरी दी और एनएचपीसी के द्वारा अब एडिट फाइव टनल की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

