Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के 13 लाख हिन्दू परिवारों को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का दिया गया न्योता : राणा

January 18, 2024

हिमाचल के 13 लाख हिन्दू परिवारों को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का दिया गया न्योता : राणा

सुंदर नगर: विश्व हिंदू परिषद हिमाचल के प्रांत प्रमुख ने एक पत्रकार वार्ता में कहा कि पूरे हिमाचल में 13 लाख हिन्दू परिवारों तक विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों और पदाधिकारियो ने अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि विहिप का उद्देश्य 15 लाख परिवारों तक निमंत्रण भेजने का था। परंतु समय सीमित होने की वजह से 13 लाख परिवारों तक निमंत्रण पहुंच पाया । उन्होंने कहा कि इस महान आयोजन पर हिन्दू समाज को गर्व है कि 500 साल के बाद आज समय आया है कि राम जन्म भूमि पर फिर से राम विराजने जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नामचीन हस्तियों के अलावा आम हिन्दू इस आयोजन के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि राजनीति, खेल और सिनेमा में ख्याति प्राप्त लोग इस आयोजन में शामिल हो रहे है। चाहे वह ग्रेट खली दिलीप सिंह हो या फिर कंगना रनोट हो ,जबकि कुल्लू कर रघुनाथ के छडीवदार महेशवर सिंह हो। इसके अलावा प्रदेश के सैकड़ो संत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है। उन्होंने प्रदेश के सभी हिन्दू परिवारों को 22 जनवरी के दिन आसपास के मंदिरों को राममय करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें