Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां शीशे तोड़ भागीं

हिमाचल: सोलन के नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां शनिवार देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग गईं। केंद्र में केवल तीन युवतियां ही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की हैं। बता दें कि कुछ समय पहले परवाणू के एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे।

केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। सरकार ने इस केंद्र को बाद में बंद कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं। यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर ऐसे ही आरोप लगे है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि केंद्र से युवतियां भागी थी, इन्हें पकड़ लिया गया है। इसके बाद केंद्र के दस्तावेजों की जांच भी की गई। यह सही पाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और युवतियों ने भी अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी है।

 

 

Exit mobile version