Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू बस अड्डा के बेड़े में बड़ी एचआरटीसी बसें, 15 इलेक्ट्रिक बसें हुई शामिल

September 8, 2026

कुल्लू बस अड्डा के बेड़े में बड़ी एचआरटीसी बसें, 15 इलेक्ट्रिक बसें हुई शामिल

कुल्लू: जिला के सरवरी स्थित एचआरटीसी के बस अड्डा में अब 15 इलेक्ट्रिक बसें और जुड़ गई है। ऐसे में अब विभिन्न भिन्न रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा। वही कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर सरवरी बस अड्डा पहुंचे और उन्होंने इन सभी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया।

इस दौरान विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि पहले यहां पर 17 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही थी और 15 बस और आने से अभी उनकी संख्या 32 हो गई है। ऐसे में सबसे पहले प्रदेश में कुल्लू एचआरटीसी के द्वारा ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया गया था। विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू बस अड्डा की ओर आने वाले भूतनाथ स्कूल के माध्यम से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी सरकार काम कर रही है। पूर्व सरकार में इस पुल की मरम्मत पर काफी खर्च किया गया था। जो कि अब संदेह के घेरे में है और कांग्रेस सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है।

विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू बस अड्डा के सौंदर्यकरण के लिए भी लगातार काम किया जा रहे हैं और इसके आसपास के इलाके में जो भी अतिक्रमण हुए हैं। उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी अतिक्रमण को यहां से हटाया जाएगा। ताकि कुल्लू शहर को और अधिक सुंदर बनाया जा सके।

विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू बस अड्डा से ही पीज के लिए रोपवे की स्थापना की जाएगी। इस दिशा में भी अब सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अब आने वाले समय में कुल्लू बस अड्डा के आसपास के इलाके में भी सौंदर्यकरण की योजना तैयार की जाएगी और नगर परिषद कुल्लू के द्वारा आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

📍 Location: KULLU (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें