Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 15 गाड़ियां पकड़ी, चालकों के पास नहीं मिले संबंधित कागजात

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में फॉरेस्ट विभाग पुलिस बा सीआईडी की टीम ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही लकड़ी से भारी 15 गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। देर रात लगाए गए अलग-अलग जगह पर नाके के दौरान लकड़ी से भरी यह गाड़ियां पकड़ी गई है।

फॉरेस्ट विभाग के मुताबिक कोई भी गाड़ी चालक लकड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार का कागजात नहीं दिखा पाए हैं। जिस कारण सभी 15 गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की हिमाचल से भारी संख्या में वन माफिया द्वारा लड़कियां को काटकर पंजाब में बेचा जा रहा है।

जिस पर फॉरेस्ट विभाग पुलिस बस सीआईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 गाड़ियों को पकड़ा है। फिलहाल विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है 15 गाड़ियों के पकड़े जाने से बन माफिया तिल मिलाया गया है। मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया है और इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Exit mobile version