Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंगस, कंडरोला और जोल सप्पड़ में गंदा पानी पीने से 150 लोग हुए बीमार, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

January 28, 2023

रंगस, कंडरोला और जोल सप्पड़ में गंदा पानी पीने से 150 लोग हुए बीमार, जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

हमीरपुर : नादौन उपमंडल के रंगस, कंडरोला और जोल सप्पड़ पंचायतों में गंदा पानी पीने से लगभग 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। बीमारी का यह प्रकोप अभी लगातार बढ़ता जा रहा है। निजी क्लीनिकों और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के आने का सिलिसला शुरू है। पंचायत प्रतिनिधियों ने नादौन बीएमओ को इसकी सूचना दे दी है, जबकि इन पंचायतों में कार्यरत आशा वर्कर घर-घर जाकर मरीजों का ब्योरा ले रही हैं और उन्हें सावधानी बरतने की हिदायत दे रही हैं। उल्टी-दस्त का यह प्रकोप तकरीबन एक दर्जन गांवों में है पिछले 3 दिनों से लोग गंदा पानी पी रहे थे, जिस न्याति उठाओ पेय जल योजना का पानी इन गांव में सप्लाई किया जाता है वह खड्ड से सीधा उठाकर डिस्ट्रीब्यूशन टैंकों में डाल दिया गया है।

इसमें कोताही किस स्तर पर हुई है और कितनी हुई है? इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा, लेकिन इस योजना को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। रंगस पंचायत के वार्ड पंच इलम दीन का कहना है शनिवार प्रात: उन्हें कई लोगों के फोन आना शुरू हुए और अभी तक ऐसा मालूम पड़ रहा है कि डेढ़ सौ से ज्यादा लोग बीमार हैं। रंगस की पूरी पंचायत में लोगों के बीमार होने की सूचना है। जबकि जोल सप्पड़ पंचायत में भी कुछ गांव इससे प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा साथ लगने वाली कंडरोला पंचायत में भी उल्टी दस्त के साथ बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा बताई जा रही है। रंगस ग्राम पंचायत के पूर्व उप प्रधान फांदी खान ने कहा कि मरीजों की तादाद और ज्यादा हो सकती है। क्योंकि 3 गांव का वे खुद दौरा करके आए हैं। वहां बुजुर्ग लोगों की हालत बहुत ज्यादा खराब है। अभी तक विभाग की कोई भी टीम क्षेत्र में नहीं पहुंची है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें