Site icon Dainik Savera Times

पवित्र मणिमहेश यात्रा के जन्माष्टमी पर्व पर 15000 श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

भरमौर (महिंद्र पटियाल): विश्व -विख्यात पवित्र मणिमहेश यात्रा के छोटे नहोण कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर देश -विदेश के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई हालांकि गत वर्ष पूरे देश प्रदेश में जुलाई अगस्त माह में भारी बरसात होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई फिर भी भगवान भोलेनाथ के भक्त अपने श्रद्धा भाव को लेकर पवित्र मणिमहेश डल झील पर पंहुचे।

अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंबर ने यह जानकारी देते हुए बताया की कृष्ण जन्माष्टमी पर्व स्नान मौसम के अनुकूल रहने पर श्रद्धालुओं को भी राहत मिली क्योंकि गत वर्ष यात्रा नहोण ठंडा होने पर मौसम का इसमें प्रतिकुल प्रभाव पड सकता था जिसके चलते मौसम की पहली बर्फबारी यंहा पर हो चुकी है। भरमौर प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए सभी पुख्ता प्रबंध पुरे किए जा चुके हैं व सभी कर्मचारी व अधिकारी भी अपनी बखूबी सेवाएं यात्रा में श्रद्धालुओं को दे रहे हैं

Exit mobile version