Site icon Dainik Savera Times

जुब्बल-नावर-कोटखाई में 186 नई सड़कें मंजूर, 215.756 किमी को मिली स्वीकृति

186 new roads approved for Jubbal-Nawar-Kotkhai : शिमला। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को नई रफ्तार मिलने का दावा करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कई सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 186 नई सड़कों की पासिंग हो चुकी है, जबकि कुल 215.756 किलोमीटर सड़कों को स्वीकृति मिली है। शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत पराली में लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत होने वाले खड़ापत्थर-मड़ान संपर्क मार्ग के कार्य का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित खड़ापत्थर से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती पाचड़ा संपर्क सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत पराली में अब तक 5 विभिन्न सड़कों की पासिंग हो चुकी है। उन्होंने ग्राम पंचायत मंढोल के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मंढोल से अनुसूचित जाति बहुल बस्ती मंढोल संपर्क सड़क का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मंढोल और सारी में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से 10 विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अतिरिक मंढोल में 35 लाख रूपये से निर्मित लोक भवन भी जनता को समर्पित किया गया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण खड़ापत्थर-पटसारी सड़क के स्तरोन्नयन का कार्य लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से युद्धस्तर पर जारी है और इसका करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 186 नई सड़कों की सफल पासिंग हुई है और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उनके अनुसार विधानसभा क्षेत्र में कुल 215.756 किलोमीटर सड़कों की पासिंग हुई है, जिसमें जुब्बल में 87.660 किलोमीटर, कोटखाई में 84.196 किलोमीटर तथा टिक्कर में 43.900 किलोमीटर सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास की प्रमुख आधारभूत रेखाएं हैं। ऊपरी शिमला विशेषकर बागवानी बहुल क्षेत्र है, ऐसे में बेहतर सड़क नेटवर्क होना अत्यंत आवश्यक है। इससे बागवानों की फसल समय पर बाजार तक पहुंचाने के साथ-साथ बगीचों में खाद, दवाइयां और अन्य प्रबंधन सामग्री पहुंचाने में भी सुविधा मिलती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थापित हो रहे नए कीर्तिमान शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई सहित पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।
Exit mobile version