सोलन: धर्मपुर थाना के अंतर्गत गाहर गांव में अपने घर बिहार से कोसों दूर मजदूरी करने तीन-चार दिन पहले ही पहुंचे दो मजदूरों की रात को सोते समय अस्थाई ढारे पर मलबा गिरने से दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार तीन चार दिन पहले सुखारी मुखिया पुत्र चनदेव निवासी गांव खैराघाट डाकघर खैरी थाना बजरिया पंचरूख मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार उम्र 31 वर्ष और बेस मुखिया पुत्र जदुनंदन गांव खैराघाटी डाकघर खैरी थाना बजरिया पंचरूख मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार उम्र 46 वर्ष अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करने धर्मपुर पहुंचे थे।
गाहर गांव में उन्हें मजदूरी का काम मिला था और सोमवार की रात को वह अस्थाई रूप से बनाए ढारे में सो रहे थे कि अचानक पीछे की पहाड़ी से भारी भरकम मलबा ढारे पर गिरा, जिसमें दोनों दब गए। आसपास लोगों को पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से उन्हें निकालने में सफलता पाई, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या दोनों की मौत ल्हासा गिरने से दबकर हुई है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...