Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरमौर में ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत

May 30, 2024

सिरमौर में ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत

नाहन: जिला सिरमौर के तहत महीपुर में वीरवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक हादसा महीपुर के पास चलाना-नेहरसवार सड़क पर उस समय पेश आया जब ईंटों से लदा एक टिपर नेहरसवार की ओर जा रहा था। इस दौरान चलाना के पास बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे में 21 वर्षीय हसन (21) पुत्र इब्राहिम और 20 वर्षीय फारुख पुत्र सैफ निवासी आंजी बाइक समेत ट्रक की चपेट में आ गए । बताया जा रहा है कि दोनों चचेरे भाई थे, जो दिहाड़ी के लिए बाइक पर घर से निकले थे। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें