Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यू कुफरी शिमला में 25वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता की गई आयोजित

October 10, 2023

न्यू कुफरी शिमला में 25वीं अखिल भारतीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता की गई आयोजित

शिमला (गजेंद्र) : शिमला जिला की न्यु कुफरी में 25वीं राष्ट्रीय कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। 10 दिवसीय इस प्रतियोगिता में आज राइफल शूटिंग इवेंट के विजेताओं को युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक डॉ राजीव कुमार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजीव कुमार ने कहा कि राइफल शूटिंग जैसा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता शिमला में आयोजित की जा रही है और इसमें न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के अढाई हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, बल्कि हिमाचल में भी यह खेल अब पसंद की जाने लगा है।

पढ़ें बड़ी खबरें : भूकंप के झटकों से थर्राया ये देश, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 4000 के पार, देखें तबाही की भयनाक तस्वीरें

हिमाचल के बहुत से खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर इस खेल में अपना कैरियर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में शूटिंग जैसे प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है वहीं हिमाचल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ ही हाल ही में एशियन गेम्स में भी हिमाचल के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय स्तर की ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से हिमाचल में खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन बढ़ता है।

पढ़ें बड़ी खबरें : Maa Vaishno Devi की यात्रा हुई आसान, कुछ मिनटों में होगा घंटों का सफर, इस रूट को करें फॉलो

प्रतियोगिता में भाग लेने आए बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों ने बताया कि राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर वे उत्साहित है और यह शूटिंग प्रतियोगिता हिमाचल के न्यू कुफरी जैसे पर्यटन स्थल में आयोजित हो रही है, जिससे उत्साह दोगुना हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें