Site icon Dainik Savera Times

पंचतत्व में विलीन हुए 28 साल के शहीद जवान पवन कुमार, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवान पवन कुमार वीरवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके चचेरे भाई व पिता ने मुख उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए हर कोई भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहा था।

वीरवार दोपहर करीब साढ़े बजे सेना के जवान शहीद पवन के शव को लेकर पैत्रीक गाँव पिथवी पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में लोग स्वागत करने को खड़े थे। वहीं इस दौरान यहा पर परिवार के सदस्यों व क्षेत्र के लोगों ने शहीद जवान पवन के अंतिम दर्शन किए। वहीं इसके बाद शहीद के अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Exit mobile version