Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी Shimla में म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 3.89 करोड़ का फ्रॉड

January 13, 2023

राजधानी Shimla में म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 3.89 करोड़ का फ्रॉड

शिमला : राजधानी शिमला में म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 3.89 करोड़ के फ्रॉड का मामला सामने आया है। आईसीआईसीआई बैंक के ही कर्मचारी अरविंद कुमार ने यह घपला म्यूचुअल फंड के नाम पर ग्राहकों के साथ किया है। पुलिस के अनुसार बैंक के आरोपी कर्मचारी ने उक्त बैंक के खाताधारकों से म्यूचुअल फंड के नाम पर करोड़ों की राशि जुटाई और जिसे बैंक में जमा करने के बजाए अपने निजी बैंक खाते में जमा कर दी। जब म्यूचुअल फंड के निवेश का विवरण बैंक के अभिलेखों में नहीं मिला, तो खाताधारक ने बैंक में शिकायत कर दी। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने जांच में पाया कि आरोपी बैंक कर्मचारी ने उक्त बैंक के नाम पर करीब 3,89,89,582 रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।

आईसीआईसीआई बैंक शिमला के ब्रांच मैनेजर सुमित डोगरा ने छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है कि परवाणू निवासी अरविंद कुमार वर्ष 2015 से आईसीआईसीआई बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में तैनात था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग उक्त बैंक की न्यू शिमला ब्रांच में है। अरविंद कुमार ने उक्त बैंक के खाताधारकों से म्यूचुअल फंड के नाम पर रकम एकत्रित की और उसे अपने निजी बैंक खाते में जमा करवाया। इस मामले पर बिठाई गई कमेटी की जांच रिपोर्ट में म्यूचुअल फंड के निवेश में 3.89 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। बैंक प्रबंधन ने इसकी पुलिस में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम देने वाला आरोपी अरविंद कुमार बीते 07 सालों से बैंक में सेवारत था। वह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के परवाणू का मूल निवासी है। निवेशकों को न लाभ मिला उल्टा पैसा भी गंवा दिया। इस मामले में ग्राहकों को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बैंक कर्मचारी के विश्वास पर पैसा निवेश के लिए लगाया। लेकिन उन्हें लाभ मिलने के बजाए अपनी जमा पूंजी से भी हाथ धोना पड़ा।

क्या कहते हैं एएसपी शिमला

शमला जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि बैंक कर्मचारी अरविंद कुमार के खिलाफ छोटा शिमला थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें