Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल के इस जिले में 3 दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, आदेशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Dry Day

Dry Day

हिमाचल डेस्कः सोलन जिला में 26, 28 एवं 30 मई को आयोजित होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव और मतगणना के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने नियमानुसार निर्धारित अवधि के लिए संबंधित क्षेत्रों में ‘ड्राई डे’ घोषित किया है।

ये भी पढे़ं :-

जारी आदेशों के अनुसार, मतदान एवं मतगणना के दौरान किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, मदिरालय, दुकान अथवा सार्वजनिक एवं निजी स्थानों पर शराब, मादक द्रव्यों और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री एवं वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि पंचायत समितियों एवं ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को होगी, जिसके चलते उक्त दिन भी ‘ड्राई डे’ रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि विकास खंड धर्मपुर की ग्राम पंचायत आंजी मातला, बनसार, धर्मपुर, कोट बेजा, कोटी नाम्ब, नाहरी, नारायणी, निचली गांगुड़ी एवं टकसाल में 26 मई, 2026 को मतदान होगा। वहीं ग्राम पंचायत चामियां, चम्मों, गनोल, हुडंग, जंगेशु, कसौली गड़खल, प्राथा, सनवारा एवं अम्बोटा में 28 मई, 2026 को मतदान संपन्न कराया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत गड़खल सनावर, गुलहारी, जाबली, कोट, कोटला, मेहलों, रौरी एवं कामली में 30 मई, 2026 को मतदान होगा। ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य, उपप्रधान एवं प्रधान पदों की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों पर की जाएगी तथा परिणाम भी तत्काल घोषित किए जाएंगे।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायत समिति एवं ज़िला परिषद सदस्यों की मतगणना 31 मई, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से संबंधित खंड मुख्यालयों पर शुरू होगी। पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम उसी दिन संबंधित खंड मुख्यालयों में घोषित किए जाएंगे, जबकि ज़िला परिषद सदस्यों के परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 75(vi) के प्रावधानों के अनुसार घोषित होंगे।

ये भी पढे़ं :-

Exit mobile version