Site icon Dainik Savera Times

शिमला के बलसन में हुए सड़क हादसे उत्तराखंड के 3 लोगों की मौत

शिमला: शिमला जिला के बलसन क्षेत्र में मंगलवार को एक स्विफ्ट कारदुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार इसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को सड़क तक पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, बलसन क्षेत्र में धनोट के बंधु ढांक के पास आज लगभग पौने 4 बजे यूके 07जेड-9695 नंबर की कार करीब 350 मीटर गहरी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। फिलहाल, अभी तक चौथेव्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया है। कार हादसे में मारे गए तीनों व्यक्ति उत्तराखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version