Site icon Dainik Savera Times

बर्फबारी के कारण फिसलन होने से अटल टनल में फंसे 300 वाहन, सुरक्षित पहुंचाया मनाली: मानव वर्मा

कुल्लू: मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में अटल टनल रोहतांग से सिस्सु की ओर करीब 1900 वाहनों की आवाजाही हुई । अटल टनल के उत्तरी व दक्षिणी छोर में दोपहर समय 03:15 बजे हल्की बर्फबारी शुरु होने से सड़कों पर फिसलन बनी होने के कारण वाहनों को तुरन्त वापिस किया गया।जिस प्रक्रिया के दौरान लगभग 300 से अधिक वाहन कुल्लू पुलिस के अधिकार क्षेत्र ( अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी छोर ) पर फिसलन बनी होने के कारण अटल टनल रोहतांग के अन्दर फस गये थे, जिस कारण अटल टनल के अन्दर लगभग 03 किलोमीटर का जाम लग गया था।

यह जानकारी एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी दी कि इस जाम को निकालने में लगभग एक घण्टे का समय लगा और वाहनों को सुरक्षित मनाली की ओर भेजने की प्रक्रिया में जिला पुलिस लाहौल स्पीति और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में कार्यरत पुलिस जवान अभी भी लगे हुए है । जिला में आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने के अनुमान की सूरत में मनाली केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्राओं को स्थगित करने की सलाह दी जाती है ।

 

 

 

Exit mobile version