Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

रायसन में अंडर-14 खेलकूद में 324 ने दिखाई प्रतिभा

September 1, 2026

रायसन में अंडर-14 खेलकूद में 324 ने दिखाई प्रतिभा

324 showed their talent in sports. : कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में कुल्लू-2 खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। 29 अगस्त से आयोजित प्रतियोगिताओं में 25 स्कूलों के 324 छात्र खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य हंसराज आचार्य ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को बधाई दी।

मुख्य अतिथि हंसराज आचार्य ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 29 अगस्त 2026 को हुआ था और इसमें 25 विद्यालयों के 324 छात्रों ने भाग लिया। इसमें वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायस प्रथम तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय उच्च विद्यालय कोटा -आगे तथा द्वितीय स्थान पर स्थानीय विद्यालय रायसन रहा। खो-खो की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल और द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायस रहा।

बैडमिंटन की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलयानी और द्वितीय स्थान पर पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू रहा। मार्च पास के परिणाम में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलयानी रहा। इस समापन समारोह पर खंड प्रभारी धीरज शर्मा ने स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें