
हिमाचल डेस्कः प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा 21 जुलाई के लिए जारी भारी बारिश के रेड अलर्ट के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली चार महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने रविवार देर रात अधिसूचना जारी की।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में अग्रिम आरक्षण कराया है, उन्हें एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से रद्दीकरण की सूचना दी जा रही है।
रद्द की गई ट्रेनें:
रेल मंडल अंबाला के वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल दो अप और दो डाउन ट्रेनों को रद्द किया गया है तथा मौसम और रेल मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके लिए संबंधित टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचनाएं अवश्य जांच लें और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...