भरमौर : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के तहत शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं का मणिमहेश धाम की ओर जाने का क्रम जारी रहा। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शाम 6 बजे तक हड़सर से मणिमहेश पैदल मार्ग के माध्यम से लगभग 3500 श्रद्धालु मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हेली टैक्सी सेवा के माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने यात्रा का लाभ लिया।
शुक्रवार को लगभग 70 यात्रियों ने भरमौर से गौरीकुंड के लिए हेली टैक्सी सेवा का लाभ उठाया। एडीएम ने बताया कि होली से मणिमहेश वाया कलाह पैदल मार्ग से भी श्रद्धालुओं का कैलाश दर्शन के लिए जाना जारी है। शुक्रवार को शाम 4 बजे तक इस मार्ग से 41 श्रद्धालु मणिमहेश कैलाश के दर्शन के लिए रवाना हुए।

