Site icon Dainik Savera Times

भेखली ब्यासर सड़क दुर्घटना में 45 घायल, बस में सवार थे 60 से अधिक लोग

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001098104.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001098102.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001098081.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001098133.mp4

कुल्लू: जिला कुल्लू के भेखली ब्यासर सड़क मार्ग के बजोहन में हुई एचआरटीसी बस की दुर्घटना में 45 लोग घायल हुए हैं और 45 लोगों का ढालपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस दुर्घटना में 8 लोगों को हल्की चोट आई है। इस बस में 60 से अधिक सवारियां बैठी हुई थी और यह बस ब्यासर से कुल्लू की ओर आ रही थी। वही प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बस की ब्रेक फेल हो गई और चालक ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए इस बस को पहाड़ी से टकराया। जहां पर यह सड़क दुर्घटना हुई है। वहां सड़क के दूसरी और गहरी खाई थी। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

वहीं सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों का एंबुलेंस के माध्यम से ढालपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा भी सभी डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को छुट्टी के दिन भी अस्पताल बुलाया गया और अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू किया गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों के परिजन भी ढालपुर अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एसडीएम कुल्लू जयंवती ठाकुर, सीएमओ कुल्लू डॉ रंजीत ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने वहां पर सभी व्यवस्था का भी जायजा लिया। ऐसे में अब सभी घायलों का ढालपुर अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।

ब्यासर बस दुर्घटना में घायल राजेंद्र कुमार ने कहा कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया है। अगर ड्राइवर ब्रेक फैल होने पर बस को पहाड़ी से नहीं टकराता। तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि बस में करीब 60 से अधिक लोगों सवार थे। जो सभी ब्यासर गांव से कुल्लू की ओर आ रहे थे।

एसडीएम कुल्लू डॉक्टर जयवंती ठाकुर ने बताया कि जिला प्रसाशन को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, वैसे ही तुरंत पांच एंबुलेंस मौके के लिए भेजी गई. उन्होंने बताया कि करीब 45 लोग सभी घायलों का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा आज टल गया। त्यौहार का दिन होने की वजह से बस में अधिकतर महिलाएं सवार थी।

सीएमओ कुल्लू डॉ रंजीत ठाकुर ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी सभी डॉक्टर्स की टीम मौके पर पहुंची और यहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। 45 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए है. जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। ऐसे में सिर्फ ड्राइवर को ही अधिक चोट आई है।

 

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version