Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

48 घंटों से हो रही बारिश ने होली मेले का रंग किया फीका, व्यापारिक गतिविधियां हुई शून्य

March 18, 2023

48 घंटों से हो रही बारिश ने होली मेले का रंग किया फीका, व्यापारिक गतिविधियां हुई शून्य

सुजालपुर (गौरव जैन) : बीते 48 घंटों से मौसम बेरुखी और लगातार हो रही बारिश ने सुजानपुर मैदान में चल रहे होली मेले का मजा किरकिरा कर दिया हैं। मौसम बेरुखी और बारिश का यह मंजर कब तक चलेगा। इसका कोई अता-पता नहीं है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा अनुमानित पूरे एक सप्ताह तक मौसम खराब रहेगा। यह सही साबित हो रहा है। मौसम बेरुखी के चलते शहर में भी ग्राहक आवाजाही नाममात्र रही। मेला ग्राउंड के साथ- मुख्य बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। लगातार हो रही बारिश से मेला ग्राउंड कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिसके चलते मेला ग्राउंड में फिसलन का दौर जारी है। बचते-बचाते इक्का-दक्का लोगों की आवाजाही हो रही है।

मेले में दुकानदारी करने आए व्यापारी वर्ग ने बताया कि लगातार हो रही बारिश ने व्यापार पूरी तरह ठप कर दिया है। एक तरफ बारिश की मार पड़ रही है, दूसरी तरफ बच्चों की परीक्षाएं लगी है। ऐसे में मेला पूरी तरह मंदा गुजर रहा है। रविवार छुट्टी वाले दिन मेला खुलकर चलेगा इसकी आस लगाई थी, लेकिन खराब मौसम और बारिश ने उस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया है। रविवार को भी मौसम खराब बताया गया है ऐसे में इस बार होली का मेला व्यापारिक दृष्टिकोण से पूरी तरह मंदा गुजर रहा है।

बताते चलें कि मेले में विशेष रुप से बच्चों की आवाजाही सबसे ज्यादा रहती है। वर्तमान में परीक्षाओं का दौर जारी है और यह परीक्षाएं इस महीने के अंतर समाप्त होंगे और उसी दौरान होली मेला भी संपन्न हो जाएगा, जिसके चलते इस बार का होली मेला बच्चों की परीक्षाओं के चलते भी मंदा रह रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें