Site icon Dainik Savera Times

5 से 9 अक्तूबर तक चंबा में पेंशनरों का जन जागरण अभियान

Pensioners’ Panel to Tour Chamba From Oct 5 to 9 : शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी 5 से 9 अक्तूबर तक चंबा जिला का व्यापक दौरा करेगी। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों में पेंशनरों के साथ बैठकें कर उनकी समस्याओं, मांगों और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कमेटी का उद्देश्य ‘जन जागरण अभियान’ के तहत पेंशनरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठन को मजबूत करना है। कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य कोषाध्यक्ष एवं शाहपुर सिटी यूनिट अध्यक्ष सेठ राम, कांगड़ा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा तथा पूर्व महासचिव पीटीएफ डी.डी. शर्मा चंबा जिला के दौरे पर रहेंगे। दौरे की शुरुआत 5 अक्तूबर को रैत से होगी। टीम बनीखेत में स्थानीय पेंशनरों से मुलाकात के बाद सुंडला पहुंचेगी, जहां दोपहर 12 से 2 बजे तक सुंडला ब्लॉक के पेंशनरों की बैठक होगी। इसके बाद टीम सलूणी के लिए रवाना होगी और रात्रि ठहराव वहीं रहेगा। 6 अक्तूबर को सलूणी में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक पेंशनरों की बैठक होगी। इसके बाद टीम तिस्सा के लिए रवाना होगी। 7 अक्तूबर को तिस्सा में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद टीम चंबा होते हुए भरमौर पहुंचेगी। 8 अक्तूबर को भरमौर ब्लॉक के पेंशनरों के साथ सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक बैठक होगी। इसके बाद टीम चंबा लौटेगी और चंबा सिटी यूनिट के पेंशनरों की बैठक में भाग लेगी। 9 अक्तूबर को टीम जोत के रास्ते चुवाड़ी ब्लॉक पहुंचेगी और वहां पेंशनरों के साथ बैठक करेगी। कमेटी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों और महासचिवों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर पेंशनरों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दौरे का मुख्य उद्देश्य ‘जन जागरण अभियान’ के तहत पेंशनरों को उनके अधिकारों और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान 18 सितंबर को बिलासपुर में हुई राज्य बॉडी की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत प्रदेशभर में चलाया जा रहा है।
Exit mobile version