Site icon Dainik Savera Times

कुल्लू कॉलेज में 5 दिवसीय नेशनल गणित कार्यशाला का हुआ आयोजित,IIT और NIT के एक्सपर्ट्स ने लिया भाग

कुल्लू: कॉलेज में राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय गणित कार्यशाला का आयोजन की गई है। इस दौरान आईआईटी एनआईटी से आए हुए विशेषज्ञ कार्यशाला में गणित के डिफरेंशियल समीकरणों का असल जिंदगी में उपयोग समझा रहे है। इस कार्यशाला में देशभर से 40 से अधिक प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर और विद्यार्थी भाग ले रहे है।

कुल्लू कॉलेज के गणित विभाग में कार्यरत डॉ संतोष ने बताया की पहली बार कुल्लू में इस तरह को राष्ट्रीय गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें आईआईटी और एनआईटी से आए हुए विशेषज्ञ गणित के समीकरणों को लेकर जानकारी दे रहे है। इस कार्यशाला में 40 से अधिक लोग भाग ले रहे है।

जिनमे न सिर्फ कुल्लू के विद्यार्थी बल्कि देश भर से आए हुए प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर और विद्यार्थी भाग ले रहे है। उन्होंने बताया की इस तरह की कार्यशाला का मकसद गणित के डिफरेंशियल इक्वेशन का प्रयोग बताया जा सके। जिस तरह से आज रोबोटिक्स में डिफ्रेंशियल इक्वेशन का प्रयोग किया जा सके।

Exit mobile version