सुन्दरनगर : डीएसपी सुन्दरनगर के दिशा निर्देशों के तहद भवाना फोरलेन में एसआई दौलत राम की अगुवाई में थाना सुन्दरनगर पुलिस द्वारा की गई नियमित नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान स्कूटी (नंबर एचपी 24ई 5904) पर सवार दो युवकों से 5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (20 वर्ष) पुत्र श्री राजेंद्र पाल, निवासी गांव बंदला, डाकघर बंदला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) तथा राहुल (19 वर्ष) पुत्र श्री नरेश कुमार, निवासी गांव लोअर बहली, डाकघर अपर बेहली, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार नाकाबंदी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते इस तरह की सफलता मिल रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...