Site icon Dainik Savera Times

भारतीय किसान संघ के महिला किसान दिवस पर कुल्लू की 50 महिला किसान भरेंगी हुंकार

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001121289.mp4
https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/09/1001121285.mp4

कूल्लू: इस वर्ष भारतीय किसान संघ के द्वारा 30 सितंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मान सम्मेलन में कुल्लू जिला से 50 महिला किसान भी भाग लेंगी। ऐसे में जिला महिला प्रमुख सीता ठाकुर के नेतृत्व में 30 सितंबर को लराष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में यह सभी महिला किसान हिस्सा लेंगी।

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ऋषि राज राणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला किसानों की भागीदारी को लेकर भारतीय किसान संघ के राज्य संगठन मंत्री हरिराम जी के दो दिवसीय कुल्लू दौरे के दौरान विशेष रूप से चर्चा की गई। सम्मेलन में देश भर से महिला किसान एवं महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को सामने लाना तथा उन्हें जैविक एवं प्राकृतिक खेती कृषि आधारित स्वरोजगार उद्यमिता से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में महिला किसानों के अनुभवों समस्याओं और सफल प्रयोग पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

नगर खन्ड अध्यक्ष हरि चन्द राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विशेष कर कल्लू की महिलाएं कृषि बागवानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को कृषि उत्पादन की प्रोसेसिंग,मूल्य संवर्धन, विपणन और छोटे कृषि उद्यम स्थापित करने के लिए आगे लाना समय की आवश्यकता है, जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने कहा दिल्ली में आयोजित यह सम्मेलन महिला किसानों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली महिला किसको और उद्योगों के अनुभवों से सीखने तथा अपने अनुभव सांझा करने का अवसर देगा।

भारतीय किसान संघ का प्रयास है कि महिलाएं केवल कृषि कार्य तक सीमित ना रहे बल्कि कृषि से जुड़े व्यवसाय में नेतृत्व करना और सफल उद्यमी बनाकर आत्मनिर्भर बने। कुल्लू से 50 महिलाओं का इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेना जिले की महिला किसानों के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रदेश में महिला शक्ति महिला किसान शक्ति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष प्रेमचंद ठाकुर, नगर खंड प्रभारी दरवारा सिंह जिला विपणन प्रमुख राजेश तंवर ,नगर खंड मंत्री राजकुमार, विमला आनंद, कुश लिय, अमर ठाकुर, चिंतामणि, लाहौल स्पीति किसान संघ के अध्यक्ष ताराचंद राणा आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

📍 Location: Kullu (Kullu)

Exit mobile version