Site icon Dainik Savera Times

करंट लगने से 50 वर्षीय होमगार्ड जवान रविंदर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

शिमला: न्यू शिमला थाना क्षेत्र में अंतर्गत विजिलेंस विभाग में तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड जवान रविंदर पुत्र फकीर चंद की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम को उनके सरकारी क्वार्टर में घटी। रविंदर जिला शिमला की कुमारसेन तहसील के कठीन गांव के निवासी थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि घटना के समय रविंदर विजिलेंस मुख्यालय के पास स्थित अपने क्वार्टर में अकेले थे। उनके कमरे में एक हीटर रखा था, जिसे वह खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, खाना बनाते समय हीटर से करंट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version