Site icon Dainik Savera Times

कचरा प्रबंधन की नई व्यवस्था, एमआरएफ साइट से हटाया 500 टन कचरा

500 tonnes of waste removed from MRF site : कुल्लू। नगर परिषद ने वार्ड नंबर 3 स्थित एमआरएफ साइट को करीब 500 टन कचरा हटाकर पूरी तरह खाली कर दिया है। अब शहर का कचरा सीधे ट्रकों में भरकर भेजा जाएगा, जबकि साइट पर दोबारा कचरा फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ कैमरों से निगरानी की जाएगी।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001084044.mp4

ऐसे में अब इस साइट में कचरा फेंकने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी और यहां पर कैमरे भी लगाए जाएंगे। ताकि पता चल सके की कोई रात के अंधेरे में यहां पर कचरा फेंक कर तो नहीं जा रहा है। नगर परिषद कुल्लू के द्वारा हमारे साइट से 500 टन कचरा ट्रकों के माध्यम से भेज दिया गया और इस पर करीब 18 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। ऐसे में नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 के लोगों को भी हमारे साइड से आ रही बदबू और गंदगी से निजात मिलेगी। नगर परिषद कुल्लू की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि यहां पर लोगों को एमआरएफ साइट से काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में नगर परिषद की टीम के द्वारा अब पूरी साइट को खाली कर दिया गया है। अब यहां पर रोजाना दो ट्रक खड़े किए जाएंगे और शहर से निकलने वाले कूड़े को सीधे ट्रकों में भरा जाएगा और उसे यहां से भेज दिया जाएगा।

https://dainiksaveratimes.com/wp-content/uploads/2026/08/1001083956.mp4

इसके अलावा एमआरएफ साइट के आसपास बड़ी-बड़ी लाइट और कैमरे की भी व्यवस्था की जाएगी। क्योंकि कई बार रात के अंधेरे में बाहरी पंचायत से भी लोग अपना कचरा इस साइट में फेंक रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति अब दोबारा एमआरएफ साइट पर कचरा फेंकते हुए पाया गया तो उसे पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। स्थानीय निवासी कमलेश शर्मा ने बताया कि एमआरएफ साइट को खाली कर दिया गया है। इससे वार्ड नंबर 3 के साथ लगते इलाके में भी लोगों को गंदगी और बदबू का सामना नहीं करना होगा। नगर परिषद कुल्लू को स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अब दोबारा एमआरएफ साइट में कचरा एकत्र नहीं किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। अखाड़ा बाजार के रहने वाले इन्द्र पाल ने बताया कि वह रोज वॉक करने के लिए आते है. लेकिन एमआरएफ साइट के पास कचरा रहने से यहां बदबू रहती थी. जिसकी वजह से वह इस तरफ नहीं आते थे. लेकिन अब इस साइट से कचरा हटने के बाद लोगों को यहां से चलने फिरने में भी आसानी होगी और शहर के लोगों को कचरे की बदबू से भी निजात मिलेगी.

Exit mobile version