Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी दौरान 518.4 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

September 30, 2025

बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी दौरान 518.4 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने सोमवार को फोरलेन पर बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान 518.4 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर नशा माफिया को बड़ा झटका दिया है। यह अब तक जिले में पकड़ी गई सबसे बड़ी खेप है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब से मंडी-कुल्लू की ओर जा रही एक टैक्सी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में गाड़ी में सवार राहुल (30) गुरदासपुर और अभी कुमार (20) अमृतसर से 518.4 ग्राम हैरोइन बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इस चिट्टे का बाजार में 25 से 30 लाख रुपए मूल्य तथा अंतरास्ट्रीय स्तर पर इससे भी ज्यादा है। इतनी बड़ी खेप पकड़ने के लिए पुलिस कप्तान ने घुमारवीं पुलिस की पीठ थपथपाई है। इस बड़ी बरामदगी के बाद जिले में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि जिले में नशा तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि नशे से दूर रहें और अगर कहीं भी नशा तस्करी या नशे के ठिकानों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस मौके पर डीएसपी विशाल वर्मा व थाना प्रभारी अमिता चौधरी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus 15T, फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें