Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल प्रदेश के 52 धर्माचार्यों सहित 15 अन्य लोगों को मिला राम मंदिर प्रतिष्ठा का निमंत्रण

January 10, 2024

हिमाचल प्रदेश के 52 धर्माचार्यों सहित 15 अन्य लोगों को मिला राम मंदिर प्रतिष्ठा का निमंत्रण

शिमला (सृष्टि) : देशभर में अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां भक्तों में उत्साह है, तो वहीं इस प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी 52 धर्माचार्य सहित 15 अन्य लोगों को राम मंदिर प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है। जिसमें भगवान रघुनाथ की छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भी शामिल है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने भगवान रघुनाथ की छड़ीबरदार महेश्वर सिंह को निमंत्रण पत्र दिया।

वहीं उन्होंने इस दौरान भगवान रघुनाथ के भी दर्शन किए। विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 52 धर्माचार्य के अलावा 15 अन्य लोगों को इसका मंदिर प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी निमंत्रण पत्र सौंपा गया है। क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह सनातन धर्म के हित की बात करते रहे और उनके सरकार में ही हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण कानून बना था। भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार होने के नाते महेश्वर सिंह को भी अब निमंत्रण पत्र दिया गया है।

लेख राज राणा ने बताया कि अब 22 जनवरी को भगवान राम अयोध्या में अपने जन्म स्थान पर विराजमान होने वाले हैं। सैंकड़ो वर्षों के बाद हम लोगों को यह विजय प्राप्त हुई है। 76 संघर्ष इस मंदिर के लिए हुए और 4 लाख के लगभग हिंदुओं का बलिदान हो गया। उसके बाद हमें विजय प्राप्त हुई है। तो इसलिए भगवान राम जी की बहुत कृपा है और भगवान राम जी की ही उपासना के पश्चात हमने महेश्वर सिंह से निवेदन किया है कि वो इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा पदम श्री विजेता नेक राम सहित कई अन्य विभूतियों को भी निमंत्रण पत्र दिया गया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें