Site icon Dainik Savera Times

जिला सिरमौर में जुलाई माह में डेंगु के 53 मामले आये सामने, बढ़ते मामलों को देखते हुए डीसी ने की बैठक

नाहन क्षेत्र में बढ़ते डेंगु के मामलों पर नियंत्रण पाने और आमजन को डेंगू से रोकथाम हेतु जागरूक करने के उददेश्य से सोमवार को डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक दौरान डीसी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नाहन नगर परिषद को शहर में डेंगू मच्छरों पर नियंत्रण के लिए नियमित फोगिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने पावंटा तथा अन्य शहरी क्षेत्रों में भी फोगिंग करने के लिए नगर निकाय संस्थाओं को निर्देश दिए। सुमित खिमटा ने बताया कि डेंगू आम तौर पर जुलाई से नवम्बर के बीच तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि इस साल जुलाई माह में डेंगू के कुल 53 मामले अभी तक सामने आये हैं । सुमित खिमटा ने डेंगू के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नागरिकों से आहवान किया कि सप्ताह में एक बार विशेषकर रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में आयोजित करें। इस दिन घर आंगन में खाली बर्तनों, फलावर पॉट, टायर व अन्य जल संग्रहित होने वाले खूले स्थलों को सूखा रखें तथा उसकी साफ सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि हम सप्ताह में एक बार सभी खुले बर्तनों व अन्य स्थलों को साफ करें तो डेंगू का मच्छर जो कि सात-आठ दिन का समय पानी में पनपने में लगाता है, इसके सर्कल को तोड़ा जा सकता है।

Exit mobile version