Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू के गुरुद्वारा गदौरी साहिब में मनाया जाएगा बाबा श्रीचंद जी का 532वां प्रकाश पर्व

September 22, 2026

कुल्लू के गुरुद्वारा गदौरी साहिब में मनाया जाएगा बाबा श्रीचंद जी का 532वां प्रकाश पर्व

कुल्लू: जिला में स्थित गुरुद्वारा गदौरी साहिब में बाबा श्रीचंद जी महाराज के 532वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जाइए। इस दौरान तीन दिनों तक 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर संत महापुरुष, सिंह साहिबान एवं गुरमुख प्यारे संगत को कीर्तन, कथा एवं गुरु उपदेश के माध्यम से निहाल करेंगे। इस भव्य आयोजन के दौरान तीनों दिन संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी लगाया जाएगा। ऐसे में पहले दिन 26 सितंबर 2026 को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करेंगे।

वहीं 27 सितंबर 2026 को संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत महापुरुष एवं धार्मिक विद्वान संगत को गुरु उपदेश एवं आध्यात्मिक विचारों से निहाल करेंगे। इसी दिन संगत की सेवा के लिए विशाल मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे तथा जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन किया जाएगा।

समस्त धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम गुरुद्वारा गदौरी साहिब, तपस्थान बाबा श्रीचंद जी महाराज में श्रद्धा एवं धार्मिक मर्यादा के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों की ओर से समस्त संगत से अपील की गई है कि इन पावन कार्यक्रमों में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्रीचंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।

📍 Location: Kullu (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें