Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांच माह में जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी 6 किलो मीटर सड़क हुई चकाचक

December 23, 2024

पांच माह में जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी 6 किलो मीटर सड़क हुई चकाचक

जाहू (दीना नाथ ) : लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के अधीन आने वाली मुख्य सड़क जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी, कैहरवीं के विस्तारीकरण का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी सड़क कैहरवीं से लेकर सुलगवान तक सड़क के विस्तारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने करीब 19 करोड़ रुपए के कार्य ठेकेदार का आंबिटत किया गया है।

सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर करने के लिए जगह-जगह डंगों का निर्माण कार्य जारी है तथा तीखे मोड़ों को भी सीधा किया जा रह है। सुलगवान से बस्सी वाया बाहन्वीं करीब 6 किलो मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सड़क की हुई मेटलिंग से सड़क चकाचक हो गई है। वहीं सड़क के किनारे सालों पुराने वृक्षों को भी हटाया गया है।

भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप, उप प्रधान मोहित, लुद्दर पंचायत प्रधान नीलम कुमारी, समीरपुर वार्ड पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भोरंज महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता शर्मा, भोरंज पंचायत ब्लॉक समिति सदस्य वीना देवी, ग्रामीण प्रकाश चंद, कमल देव, संजय कुमार, जगत राम, देवेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार का कहना है कि सड़क के विस्तारीकरण से वाहन चालकों को वाहन चलाना बेहद आसान हो गया है।

उन्होंने सड़क के विस्तारीकरण के लिए विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया। उधर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विजय ठाकुर का कहना है कि इस सड़क के कार्य को पूर्ण करने का 12 माह का समस्या निर्धारित किया गया है। 6 किलो मीटर का कार्य 5 माह में संपूर्ण कर लिया गया है। सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का बार-बार निरीक्षण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें