Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

संस्कृत प्रतियोगिताओं में 60 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

August 26, 2026

संस्कृत प्रतियोगिताओं में 60 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

60 participants showcased their skills in the competitions : कुल्लू। संस्कृत सप्ताह के तहत देव सदन सभागार में श्लोकोच्चारण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिले के 15 विद्यालयों के करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, कुल्लू की दीपिका ने प्रथम, भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर, कुल्लू की आरतिका ने द्वितीय, स्नो वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की वंशिका ने तृतीय तथा भारत भारती पब्लिक स्कूल ढालपुर की अभिलाषा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्नो वैली पब्लिक स्कूल की सेजल ठाकुर एवं वैदेही शर्मा की टीम ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टि की हर्षा एवं रितिका की टीम ने द्वितीय, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल मौहल की जानवी ठाकुर एवं रितिका ठाकुर की टीम ने तृतीय तथा साईं स्टार स्कूल कुल्लू की नेहा एवं शिवांगी की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर व्यास संस्कृत महाविद्यालय, कुल्लू के विद्यार्थियों भावना, प्रेरणा, सार्थक, सूर्यांश, अनिक, शालिनी एवं साक्षी ने नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए संस्कृत लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन मेनका ठाकुर ने संस्कृत भाषा में किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम, आचार्य डॉ. रिपुदमन, पल्लवी नेगी एवं हीरा देवी शामिल रहे। विभाग की ओर से विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्यों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें